IPL Auction2019 की live Update
जयपुर में IPL के 12वें सीजन की नीलामी चल रही है। इस बार की नीलामी में भी इंडियन क्रिकेट प्लेयर्स को 2 करोड़ के सबसे अधिक मूल्य सूची में स्थान नहीं मिल पाया है। आपको बता दें की इस नीलामी में 1003 खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया था लेकिन सिर्फ 351 खिलाड़ी ही इसमें हिस्सा ले पाए हैं। असल में आठ फ्रेंचाइजियों के द्वारा अपने पसंद के खिलाड़ी चुनने के बाद 1003 खिलाड़ियों की सूचि में कटौती कर ली गई है।
2 करोड़ के शीर्ष आधार मूल्य की सूचि में स्थान पाने वाले खिलाड़ी -
प्रतीकात्मक
1 - डार्सी शार्ट
2 - एंजेलो मैथ्यूज
3 - कॉलिन इनग्राम
4 - लसिथ मलिंगा
5 - ब्रेंडन मैक्कुलम
6 - क्रिस वोक्स
7 - शॉन मार्श
8 - कोरी एंडरसन
9 - सैम कुरेन।
यह रहा भारतीय खिलाड़ियों का नीलामी मूल्य -
प्रतीकात्मक
आपको बता दें कि पिछले वर्ष तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट सबसे अधिक 11 करोड़ 50 लाख में नीलाम हुए। लेकिन इस बार वे भी डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य के खिलाड़ियों की सूची में हैं। इसके अलावा ऋद्धिमान साहा, ऑलराउंडर युवराज सिंह तथा अक्षर पटेल को आधार मूल्य एक करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन नीलामी से पहले उनको रिलीज कर दिया गया। दूसरी और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक करोड़ मूल्य के आधार मूल्य की सूची में हैं तथा नमन ओझा, ईशांत शर्मा के लिए बोली 75 लाख से शुरू होगी। गुरकीरत सिंह, मनोज तिवारी, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, मोहित शर्मा को 50 लाख की आधार सूची में रखा गया है।
IPL 2019 Auction Live Updates -
प्रतीकात्मक
चेन्नई सुपर किंग्स ने मोहित शर्मा को 5 करोड़ में खरीदा है। 2 करोड़ 40 लाख में राजस्थान ने वरुण आरोन को खरीदा है। 4 करोड़ 80 लाख में मोहम्मद शमी को पंजाब ने खरीदा है। दिल्ली ने ईशांत शर्मा को 1 करोड़ 10 लाख में खरीदा है। राजस्थान ने जयदेव उनादकट को 8 करोड़ 40 लाख में खरीदा। ऋद्धिमान साहा को 1 करोड़ 20 लाख में हैदराबाद ने खरीदा है। अक्षर पटेल को 5 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा है। हनुमा विहारी को 2 करोड़ में दिल्ली में खरीदा है। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा, युवराज सिंह तथा नमन ओझा को अभी कोई खरीदार नहीं मिला है।